अपने काउंटी क्रिकेट कार्यकाल से पहले स्टीव स्मिथ ने दिया हैरान कर देने वाला बयान
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ससेक्स के लिए तीन काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अद्यतन - मई 2, 2023 5:17 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पूरा भरोसा है कि ससेक्स की ओर से वो काउंटी क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और साथ ही आने वाले समय में वो इंग्लैंड परिस्थितियों को काफी अच्छी तरह से समझेंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जून महीने में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेलना है और स्टीव स्मिथ भी इस फाइनल में कंगारू टीम के साथ हो सकते हैं।
यही नहीं स्टीव स्मिथ ने यह भी कहा कि वो ससेक्स के युवा बल्लेबाजों को काफी नई चीजों के बारे में भी बताना चाहेंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ससेक्स के लिए तीन काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वो पहले वोस्टरशायर के खिलाफ 4 मई से होने वाले मैच में खेलेंगे। उसके बाद 11 मई से लीसेस्टरशायर के खिलाफ मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।
क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘मैंने कभी भी चार दिनों का काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है और मैं इस अनुभव का लुफ्त उठाने के लिए बेताब हूं। ससेक्स के पास काफी युवा टैलेंटेड बल्लेबाज हैं और मैं यही कोशिश करूंगा कि जितना भी ज्ञान मेरे पास है मैं उससे उनकी मदद कर पाऊं।
मैं वहां खुले दिमाग के साथ जाऊंगा। मुझे इंग्लैंड में क्रिकेट खेलना काफी पसंद है और यह सच में काफी मजेदार होने वाला है।’
उम्मीद करता हूं कि जैसा प्रदर्शन मैंने पहले किया उसी को वापस दोहरा पाऊं: स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड में मुझे क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। यहां की परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया और भारत से काफी अलग है। गेंद यहां काफी अच्छी तरह से स्विंग होती है और भारत से कम स्पिन होती है। इन परिस्थितियों में मेरे दिमाग में यही बात रहेगी कि मैं अपनी तकनीक को और बेहतर कर पाऊं। जैसा प्रदर्शन मैंने पिछली बार किया था उसी को मैं वापस दोहराना चाहूंगा।’