LSG vs RCB: कोहली गंभीर विवाद के बाद LSG टीम के मालिकों ने की उच्चस्तरीय बैठक  - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG vs RCB: कोहली गंभीर विवाद के बाद LSG टीम के मालिकों ने की उच्चस्तरीय बैठक 

आरसीबी ने 18 रनों से जीता था मैच

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)विराट को

आईपीएल 2023 में कल 1 मई को खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच में क्रिकेट जगत ने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच गर्मा-गर्मी को देखा था।

बता दें कि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो की बाढ़ आ गई है, जिसमें विराट कोहली और गौतम गंभीर को उलझते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस विवाद की शुरूआत लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिलती है जब विराट कोहली की नवीन उल हक से किसी बात पर बहस हो जाती है।

तो वहीं मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए लाइनअप होते हैं तो इस दौरान विराट एलएसजी के बल्लेबाज कायल मेयर्स से कुछ बातचीत हुए भी देखा जा सकता है। इसी दौरान एलएसजी के मेंटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर मेयर्स को अपने साथ ले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि इस विवाद यहां से अलग ही मोड़ पर चला जाता है।

लेकिन विराट और कोहली के बीच का राइवलरी किसी से छुपी नहीं है। साल 2013 आईपीएल में कुछ ऐसी ही बहस दोनों खिलाड़ियों के बीच में देखने को मिली थी। तो वहीं अब एलएसजी के मालिकों ने इस विवाद के बाद उच्चस्तरीय बैठक की है।

कोहली-गंभीर विवाद के बाद LSG ने की मीटिंग

बता दें कि 1 मई को बैंगलोर बनाम लखनऊ मैच के खत्म होने के बाद हुए विवाद के बाद एलएसजी के अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को कहा-

यह भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों के बीच मात्र ईगो की टक्कर थी। यह इस तरह के हाई-टेंशन मैचों में होता है। लेकिन गनीमत रही है कि मैच के बाद कुछ भी गलत नहीं हुआ। एलएसजी के मालिकों ने मैच के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की थी।

close whatsapp