आईपीएल 2023: क्या कोहली ने गंभीर के ‘परिवार को गालियां’ दी थी? घटना के चश्मदीद गवाह के खुलासे ने उड़ा दिए सबके होश
लखनऊ विवाद के एक चश्मदीद गवाह ने खुलासा किया कि आखिर मैदान पर क्या हुआ था।
अद्यतन - मई 3, 2023 2:56 अपराह्न

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 1 मई को लखनऊ में खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 43वें मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई जुबानी जंग की चर्चा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस द्वंद्वयुद्ध ने पूरी क्रिकेट बिरादरी को शर्मिंदा कर दिया है।
इस विवाद के बाद से फैंस से लेकर क्रिकेटर्स सभी गंभीर और कोहली की निंदा कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों का इस तरह बीच मैदान में लड़ पड़ना अशोभनीय था। इस बीच, इस घटना के एक चश्मदीद गवाह ने खुलासा किया कि आखिर मैदान पर क्या हुआ था, जिसके बाद कोहली शायद कई लोगों की नजरों में विलेन बन जाएंगे।
‘….तूने मेरी फैमिली को गाली दी है’
डगआउट में मौजूद एक चश्मदीद गवाह ने इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से कहा: “आपने टीवी पर देखा कि काइल मेयर्स और विराट कोहली मैच के बाद कुछ मीटर तक साथ-साथ चल रहे थे। मेयर्स ने कोहली से पूछा कि वह उन्हें लगातार गाली क्यों दे रहे हैं, और बदले में विराट ने सवाल किया कि वह उन्हें ‘घूर’ क्यों रहे हैं? इससे पहले अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की थी कि विराट लगातार 10वें नंबर के बल्लेबाज नवीन-उल-हक को गाली दे रहे हैं।
गौतम गंभीर ने भांप लिया था कि चीजें बहुत ज्यादा बिगड़ सकती हैं, इसलिए उन्होंने मेयर्स को खींच लिया और विराट से बातचीत न करने के लिए कहा, जब कोहली ने एक कमेंट पास किया। इसके बाद जो शाब्दिक जंग देखने में आई, वह थोड़ी बचकानी लग रही थी। गौतम ने पूछा ‘क्या बोल रहा है बोल’ और विराट ने जवाब दिया, ‘मैंने आपको कुछ बोला ही नहीं, आप क्यों घुस रहे हो’।
जिस पर गौतम ने जवाब दिया, ‘तूने अगर मेरे खिलाड़ी को गाली दी है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दी है। जिसके जवाब में विराट ने कहा, ‘तो आप अपने परिवार को संभाल के रखिए’। विराट से अलग किए जाने से पहले गंभीर का आखिरी जवाब था, ‘तो अब तू मुझे सिखाएगा…’।”