IPL 2023 के 5 फ्लॉप खिलाड़ी

5. मिचेल मार्श

मिचेल मार्श ने साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन वह मौजूदा सीज़न में अब तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही फ्लॉप रहे हैं।

4. जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर इस सीजन अब तक मात्र चार ही मैच खेल पाए हैं। जिनमें उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

3. दिनेश कार्तिक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस सीजन के 7 मैचों में अब तक 10.16 की औसत से 61 रन ही बना पाए हैं।

2. रियान पराग

रियान पराग आईपीएल 2023 के इस सीजन में काफी ज्यादा खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। रियान पराग इस सीजन के पांच मैचों में अब तक 54 रन ही बना पाए हैं। 

1. पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल के इस सीजन में काफी ज्यादा फ्लॉप नजर आ रहे हैं। 6 मैचों में पृथ्वी शॉ अब तक 47 रन बना पाए हैं।