SRH vs KKR: चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी ने कोलकाता को हैदराबाद पर दिलाई 5 रनों से जीत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs KKR: चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी ने कोलकाता को हैदराबाद पर दिलाई 5 रनों से जीत 

वरूण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर में 9 रनों का बचाव किया

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs KKR: आईपीएल 2023 का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पर खेले गए मैच में कोलकाता ने आखिर ओवर में रोमांचक तरीके से हैदराबाद को 5 रनों से हरा दिया है।

बता दें कि मैच में केकेआर से मिले 172 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत होती है। कप्तान नीतीश राणा ने स्पिनर वरूण चक्रवर्ती पर भरोसा करते हुए गेंद उन्हें थमाई को और उन्होंने पहली दो गेंदों पर 2 रन दिए व तीसरी गेंद पर अब्दुल समद का विकेट निकाल, कोलकाता की जीत के रास्ते खोल दिए। दूसरी ओर इस जीत के साथ ही केकेआर टूर्नामेंट में अभी भी जीवित भी है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 171 रन ही बना पाई है। केकेआर की ओर से रिंकू सिंह 46 और कप्तान नीतीश राणा ही 42 रनों की बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे।

इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 24 तो जेसन राॅय ने 20 रनों को योगदान दिया। तो वहीं आपको हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मार्को यान्सेन के अलावा टी नटराजन ने भी दो विकेट निकाले। तो भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, एडेन मार्करन और मयंक मारकंडे को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद केकेआर से मिले 172 रनों का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 166 रन बनाए और मैच को 5 रनों से गंवा दिया है। हैदराबाद की ओर से एडेन मार्करम ने 41 तो हेरनकि क्लासेन ने 36 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा अब्दुल समद ने 21 और मयंक अग्रवाल ने 18 रनों का योगदान दिया। साथ ही आपको केकेआर की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो वैभव अरोड़ा व शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले, तो हर्षित राणा, आंद्रे रसेल, अनुकुल राॅय, और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

केकेआर की जीत पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp