फ्लॉप परफॉरमेंस के बाद अब रियान पराग ने ट्विटर पर किया रोना शुरू, फैंस ने वहां भी दी गालियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

फ्लॉप परफॉरमेंस के बाद अब रियान पराग ने ट्विटर पर किया रोना शुरू, फैंस ने वहां भी दी गालियां

क्या राजस्थान रॉयल्स रियान पराग को इस सीजन में दोबारा मौका देगी?

Riyan Parag. (Image Source: IPL-BCCI/Instagram)
Riyan Parag. (Image Source: IPL-BCCI/Instagram)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा क्रिकेटर रियान पराग का समय फिलहाल बेहद खराब चल रहा है, क्योंकि जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में फ्रेंचाइजी द्वारा उनकी स्पिन गेंदबाजी का उपयोग नहीं किए जाने बावजूद वह बल्ले के साथ लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

पराग इस समय जारी आईपीएल 2023 में बेहद खराब फॉर्म में है, जिसके बावजूद वह लगातार सोशल मीडिया-सोशल मीडिया खेल रहे हैं, जिसके लिए क्रिकेटर की लगातार आलोचना की जा रही है। आपको बता दें, रियान पराग ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक छह मैचों में 107.69 की स्ट्राइक रेट से केवल 56 रन बनाए हैं।

इस बीच, पराग को खराब फॉर्म के बावजूद 5 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 48वें मैच में मौका दिया गया, और एक बार फिर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

रियान पराग खराब वक्त के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं

आपको बता दें, पराग गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ के एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन छह गेंदों पर केवल चार रन ही बना पाए, और वो भी उस समय जब उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) काफी दबाव में थी, और उनसे महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद कर रही थी।

खैर, वह इस बार भी RR को निराश कर बैठे, जिसके बाद इस बारे में कहना मुश्किल है कि आने वाले समय में क्रिकेटर को पर्याप्त अवसर मिलेंगे या नहीं, क्योंकि उन्हें जारी आईपीएल 2023 में काफी मौके दिए गए, लेकिन युवा ऑलराउंडर हर बार फ्लॉप रहे।

इस बीच, गुजरात के खिलाफ राजस्थान की नौ विकेट की हार के बाद, असम के क्रिकेटर ने ट्विटर पर एक डबल मीनिंग पोस्ट शेयर की, जहां उन्होंने कहा समय अच्छा हो या बुरा एक स्टेज पर बीत ही जाता है। पराग ने ट्वीटर पर लिखा: “वक्त अच्छा हो या बूरा गूजर ही जाता है!”

इस ट्वीट के बाद पराग एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए हैं, और पूछ रहे हैं कि उनका खराब समय और कब तक चलेगा।

यहां देखिए कुछ प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/KloppFSGStooge/status/1654654833729896448

https://twitter.com/ExplainThisBob/status/1654659007112437761

close whatsapp