GT vs LSG Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-51 के लिए
आईपीएल 2023 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 6, 2023 4:09 अपराह्न

आईपीएल 2023 में 7 मई का पहला मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया पिछला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। जिसके चलते दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े थे। दोनों टीमों के बीच इस सीजन हुए पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
दिन और समय- 7 मई, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, लखनऊ
लाइस स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(GT vs LSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में भी पिच बल्लेबाजों को सहायता प्रदान करते हुए नजर आएगी। वहीं खेल के बीच में स्पिनर्स कारगार साबित होते हुए नजर आएंगे।
पिछला मुकाबला इस मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 125 रन ही बना पाई थी और दिल्ली ने 5 रनों से जीत दर्ज की थी।
(GT vs LSG) गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
मनन वोहरा, काइल मेयर्स, करन शर्मा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बडोणी, नवीन उल हक, मोहसीन खान, रवि बिश्नोई
(Suggested Playing XI for GT vs LSG Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
शुभमन गिल, काइल मेयर्स, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, राशिद खान, नूर अहमद, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी
कप्तान- हार्दिक पांड्या उप-कप्तान- राशिद खान
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई
कप्तान- शुभमन गिल उप-कप्तान- मोहम्मद शमी