IPL 2023: वो खिलाड़ी जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो किया अपने नाम लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: वो खिलाड़ी जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो किया अपने नाम लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए

कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया।

Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Devon Conway (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक सभी टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया।

पिछले कुछ दिनों से ऐसे मुकाबले देखने को मिल रहे हैं जो आखिरी ओवर में जाकर खत्म हो रहे हैं। कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो उनको जीत दिलाने में नाकाम रहे। प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी उनको नवाजा गया लेकिन इन सभी खिलाड़ियों के मन में यह बात जरूर उठ रही होगी कि काश हम यह मैच जीत जाते।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो अपने नाम कर लिया लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में वो नाकाम रहे।

5- डेवॉन कॉनवे

Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Devon Conway (Pic Source-Twitter)

डेवॉन कॉनवे के लिए अभी तक यह सीजन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। वो इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं।

9 मुकाबलों में डेवॉन कॉनवे ने 59.14 के बेहतरीन औसत से 414 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 41वें मुकाबले में इस बल्लेबाज ने 52 गेंदों में 176.92 के स्ट्राइक रेट से 92 रन की नाबाद पारी खेली थी।

हालांकि इतनी अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद टीम के गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे जिसकी वजह से पंजाब किंग्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 201 रनों का टारगेट चेज कर लिया। भले ही पंजाब किंग्स ने इस मैच को जीता हो लेकिन डेवॉन कॉनवे ने इसमें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp