वीरेंद्र सहवाग के बेटों के साथ बड़े शान से पोज देते नजर आए विराट कोहली, वायरल हुई तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीरेंद्र सहवाग के बेटों के साथ बड़े शान से पोज देते नजर आए विराट कोहली, वायरल हुई तस्वीरें

विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 गेंदो में 55 रनों की पारी खेली।

Virat Kohli with Virender Sehwag sons (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli with Virender Sehwag sons (Photo Source: Instagram)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने फिलिप सॉल्ट के 87 रनों की शानदार पारी के दम पर 16.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

मैच खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और RCB के खिलाड़ियों के भाईचारे की तस्वीरें इस वक्त खूब चर्चा बटोर रही है। लेकिन इसी बीच वीरेंद्र सहवाग के बच्चों के साथ विराट कोहली की खास तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है।

वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने खास तस्वीर की शेयर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। विराट कोहली के फैंस उनके साथ तस्वीरें खींचवाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बच्चे भी विराट कोहली के बड़े फैन हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद विराट कोहली वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यावीर और वेदांत के साथ तस्वीर खींचवाते हुए नजर आए। जिसे आर्यवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की।

यहां देखें वीरेंद्र सहवाग के बेटों और विराट कोहली की तस्वीर-

आईपीएल 2023 में अब तक 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं विराट कोहली

आईपीएल 2023 के इस सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने 46 गेंदो में 55 रनों की पारी खेली। आईपीएल के इस सीजन में यह विराट कोहली की छठी अर्धशतकीय पारी है।

इस सीजन के 10 मैचों में विराट कोहली अब तक 419 रन बना चुके हैं, और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर मौजूद है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला 9 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। RCB इस मैच में धमाकेदार वापसी करना चाहेगी और प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ना चाहेगी।

close whatsapp