GT vs LSG: लखनऊ के खिलाफ रिद्धिमान साहा की तूफानी पारी के बाद कोहली ने की 'विराट' तारीफ  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs LSG: लखनऊ के खिलाफ रिद्धिमान साहा की तूफानी पारी के बाद कोहली ने की ‘विराट’ तारीफ 

साहा ने 43 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली

Wriddhiman Saha (Image Credit- Twitter)
Wriddhiman Saha (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs LSG: आईपीएल 2023 में आज 7 मई, रविवार को पहले डबल हेडर में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात लखनऊ के सामने पहले बल्लेबाजी कर रही है।

तो वहीं मैच में गुजरात के लिए ओपनिंग करने आए रिद्धिमान साहा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली है। बता दें कि मैच मे साहा ने गुजरात के लिए इस सीजन सबसे तेज मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और कुल 43 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी खुद को साहा की इस पारी की तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

बता दें कि रिद्धिमान साहा की इस पारी को लेकर विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी की जिसमें उन्होंने ताली बजाने की इमोजी के साथ लिखा- रिद्धि क्या खिलाड़ी हैं।

देंखे विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी

https://twitter.com/cricmohit01/status/1655169809955569668?s=20

 

दूसरी तरफ मैच में साहा और शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को बेहतरीन शुरूआत दी है। बता दें कि दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े, जो आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। साथ ही गुजरात ने पावरप्ले में 78 रन बना, जो उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए है। क्रीज पर इस समय हार्दिक पांड्या 23 और शुभमन गिल 67 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की ओर से अभी तक एक विकेट सिर्फ आवेश खान ही निकाल पाए हैं।

close whatsapp