SRH के खिलाफ जोस बटलर की पारी को देख तमाम फैंस हुए पागल, सोशल मीडिया पर RR के बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH के खिलाफ जोस बटलर की पारी को देख तमाम फैंस हुए पागल, सोशल मीडिया पर RR के बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा की

इस बेहतरीन मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

Jos Buttler (Pic Source-Twitter)
Jos Buttler (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 59 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बता दें, पिछले कुछ मुकाबलों से जोस बटलर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।

जोस बटलर ने यशस्वी जयसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की और फिर कप्तान संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बटलर की इस पारी को लेकर कई फैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की।

तमाम फैंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी:

https://twitter.com/AgilePanther11/status/1655248134279254017?s=20

https://twitter.com/SublaniyaVinay/status/1655245780737982465?s=20

बता दें, जोस बटलर के अलावा यशस्वी जयसवाल ने 18 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि संजू सैमसन ने 38 गेंदों में चार चौके और 5 छक्कों की मदद से 66* रन बनाए। उन्होंने जोस बटलर का काफी अच्छी तरह से साथ दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और मार्को जानसेन ने एक-एक विकेट झटका। सनराइजर्स हैदराबाद को यह मैच जीतने के लिए 215 रनों की जरूरत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका की बात की जाए तो इस समय राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सबसे निचले स्थान पर। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्होंने 9 मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp