GT vs LSG: मैच खत्म होने के बाद सुनील गावस्कर से हुई बड़ी गलती, मोहम्मद शमी की जगह मोहित शर्मा को समझ लिया पर्पल कैप होल्डर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs LSG: मैच खत्म होने के बाद सुनील गावस्कर से हुई बड़ी गलती, मोहम्मद शमी की जगह मोहित शर्मा को समझ लिया पर्पल कैप होल्डर 

मैच में गुजरात ने लखनऊ को एकतरफा अंदाज में 56 रनों से हराया 

Mohit Sharma and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)
Mohit Sharma and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs LSG: आईपीएल के जारी 16वें सीजन में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का दबदबा जारी है। गौरतलब है कि आज 7 मई को हुए गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में जीटी ने एकतरफा अंदाज में 56 रनों से जीत दर्ज की है।

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहली गेंद से अपना दबादबा बनाए रखा। पहले तो शानदार बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य लखनऊ के सामने जीत के लिए रखा। तो उसके बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर जीटी ने एलएसजी को 171 रनों पर रोककर मैच को अपने नाम कर लिया।

तो वहीं इस मैच में गुजरात की जीत के सूत्रधार रहे तेज गेंदबाज मोहित शर्मा, जिन्होंने इस सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए फेंके गए कोटे के चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट निकाले। दूसरी ओर मैच खत्म होने के बाद जब पोस्ट मैच बातचीत में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर से एक गड़बड़ हो जाती है और वह गल्ती से मोहित को पर्पल कैप होल्डर समझ लेते हैं।

गावस्कर ने मोहित को शमी को पर्पल कैप हासिल देने के लिए कहा

बता दें कि गुजरात बनाम लखनऊ मैच में दीपक हुड्डा (11) का विकेट निकालते ही पर्पल कैप को मोहम्मद शमी अपने नाम कर लिया था। लेकिन पोस्ट मैच में सुनील गावस्कर दोनों गेंदबाजों से बातचीत कर रहे होते हैं, तो इस दौरान गावस्कर कहते है कि बधाई हो मोहित शर्मा पर्पल कैप के लिए यह आपको मोहम्मद शमी से मिलेगी। इसके बाद गावस्कर की गलती को ठीक करते हुए मोहित कहते हैं- धन्यवाद सर, लेकिन मैं इसे शमी को वापिस देना चाहूंगा। मेरे पास कोई पर्पल कैप नहीं हैं।

दूसरी ओर आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात गिल के 94 रनों की मदद से 227 रन बनाती है, जिसके जबाव में लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवर में 171 रन ही बना पाती है।

close whatsapp