'टाइम ट्रैवल पाॅसिबल है'- आईपीएल 2040 के एक मैच में धोनी के नजर आने पर फैंस के रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘टाइम ट्रैवल पाॅसिबल है’- आईपीएल 2040 के एक मैच में धोनी के नजर आने पर फैंस के रिएक्शन 

10 मई को आईपीएल के जारी सीजन में सीएसके का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का क्रिकेट करियर अंतिम समय में चल रहा है। लेकिन इस दौरान भी धोनी की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

बता दें कि आईपीएल के जारी 16वें सीजन में जब भी एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, तो उनके देखने के लिए आए दिन जियो सिनेमा पर ऑनलाइनल दर्शकों के संख्या नए रिकाॅर्ड बना रही है। दूसरी ओर माही की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ रही है।

तो वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2040 का आईपीएल मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे हैं। बता दें कि वायरल वीडियो में दिखने वाला इंसान हू ब हू धोनी की तरह नजर आ रहा है। तो वहीं इस वीडियो में कई फैंस कमेंट कर रहे हैं कि क्या टाइम ट्रैवल पाॅसिबल है।

देंखे धोनी की 2040 आईपीएल वाली वायरल वीडियो

https://twitter.com/cricmohit01/status/1655985038528479233?s=20

चेन्नई की प्लेऑफ पर होंगी निगाहें

बता दें कि आईपीएल के जारी 16वें सीजन में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 10 मई, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर आपको चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो 11 मैचों बाद वह 13 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। तो वहीं सीएसके को इस दौरान 6 मैचों में जीत मिली है तो 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि सीएसके का एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

close whatsapp