RCB के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद जेसन बेहरेनडोर्फ का बड़ा बयान, कहा- इस साल कॉम्पिटिशन काफी कड़ी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद जेसन बेहरेनडोर्फ का बड़ा बयान, कहा- इस साल कॉम्पिटिशन काफी कड़ी है

जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहा कि, इस साल कॉम्पिटिशन काफी कड़ी है।

Jason Behrendorff
Jason Behrendorff. (Photo: Sandeep Mahankal/IANS)

आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा मात्र 7  रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि इसके बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और नेहाल वढेरा ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। बता दें इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सांतवे स्थान पर है।

यह जीत हमारी टीम के लिए काफी जरुरी थी- जेसन बेहरेनडोर्फ

वहीं मुंबई की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी जेसन बेहरेनडोर्फ ने की। उन्होंने अपने 4 ओवर में 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। बता दें मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बात करते हुए उन्होंने बताया कि आईपीएल में कॉम्पिटिशन  काफी बढ़ गया है और यह जीत हमारी टीम के लिए काफी जरुरी थी।

बता दें जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहा कि, इस साल कॉम्पिटिशन काफी कड़ी है। यह पक्का है कि यह जीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थी। इसलिए उम्मीद है कि हमें इस मोमेंटम को बनाए रखने की जरूरत है। अभी आगे हमें तीन महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच हुई साझेदारी के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि यह साझेदारी 50 गेंदों पर 100 रनों की थी। हमें इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत थी। हमारे पास कुछ अलग प्लान था, कुछ चीजें काम कर गई थी और हमने कर दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि, हमारे पास लंबी बल्लेबाजी लाइन अप है।

हमारे पास SKY है, जिनका लेवल अलग ही हैं। वह लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं और टिम डेविड भी कमाल कर रहे हैं। फिर नेहाल वढेरा भी है जो पिछले कुछ मैचों से हमारे साथ हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमारे पास कुछ बेहतरीन विकल्प हैं जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

close whatsapp