MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव की IPL करियर बेस्ट पारी पर विराट कोहली के जैस्चर की हर तरफ हो रही है तारीफ, देंखे वीडियो
35 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली थी सूर्यकुमार यादव ने
अद्यतन - मई 10, 2023 5:05 अपराह्न

IPL 2023, MI vs RCB: आईपीएल 2023 में कल 9 मई को खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 रनों की शानदार पारी खेली है। बता दें कि यादव ने 35 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली, इस पारी के दौरान यादव ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए।
दूसरी ओर यादव की इस पारी की बदौलत ही आरसीबी से मिले 200 रनों का टारगेट मुंबई के लिए एक दम आसान हो गया। गौरतलब है कि मैच में मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते इस टारगेट को 6 विकेट रहते, आसानी से हासिल कर लिया था। लेकिन जब सूर्यकुमार यादव मैच में आउट हुए तो विराट कोहली का उनके लिए किए गए जैस्चर की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
देंखे वीडियो
Beautiful moment of the day.
Virat Kohli 🤝 Suryakumar Yadav.@sachin_rt @imVkohli @SKY_14 @surya_14kumar @Mr360 #SuryakumarYadav pic.twitter.com/gjPY6gwIur— Vinay Yadav (@Vinay_Yadav_Sp) May 9, 2023
मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस 65 और ग्लेन मैक्सवेल 68 रनों की बदौलत, 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।
इसके बाद आरसीबी से मिले 200 रनों के टारगेट को रोहित एंड कंपनी ने 16.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। एमआई की ओर से इशान किशन ने 21 गेंदों में 32, सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 83 और नेहाल वढेरा 34 गेंदों में 52* रनों की शानदार पारी खेली।
दूसरी ओर इस बड़ी जीत के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2023 की पाॅइंट टेबल में आठवें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि इस समय टीम 11 मैचों बाद 6 जीत और पांच हार के बाद 12 अंक लिए तीसरे स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर अगर टीम के बल्लेबाजों ने इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखा, तो मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है।