आईपीएल 2023: MI vs RCB मैच के दौरान रोहित शर्मा के विवादित विकेट पर सामने आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा इस सीजन में बल्ले के साथ बेहद खराब फॉर्म में है, उन्होंने अब तक केवल 191 रन बनाए हैं।
अद्यतन - मई 10, 2023 6:55 अपराह्न

मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 10 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 54वें मैच में जिस तरह से रोहित शर्मा को LBW करार दिया गया, उससे क्रिकेट बिरादरी बेहद निराश है, और DRS पर सवाल उठा रही है।
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान इस मैच में केवल सात रन बना पाए, लेकिन उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ छह विकेट की जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2023 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। अगर रोहित शर्मा के विकेट की बात करे तो, MI के कप्तान ने लेग साइड से वानिन्दु हसरंगा की गेंद को हिट करने के लिए जॉगिंग की, लेकिन वह गेंद से चूक गए, जो पैड पर जा लगी।
जिसके बाद RCB के खेमें से एक अपील हुई, जिसे मैदानी अंपायर ने ठुकरा दिया और फिर उन्होंने DRS ले लिया, जहां हिटमैन को LBW आउट घोषित कर दिया गया। हुआ यूं कि गेंद स्टंप की लाइन में पिच कर रही थी और बॉल ट्रैकर ने सुझाव दिया कि यह लेग स्टंप पर लगी होगी, जिसके कारण थर्ड अंपायर ने रोहित को LBW आउट करार दे दिया, जिससे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह भी बेहद निराश है।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने इस फैसले को बेहूदा और मजाकिया बताया। युवराज सिंह ने मोहम्मद कैफ के ट्विटर पोस्ट पर इस विवादास्पद कॉल पर अपने विचार व्यक्त किए, जहां पूर्व बल्लेबाज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे DRS ने MI कप्तान के साथ गलत किया।
यहां देखिए युवराज सिंह की प्रतिक्रिया –
Redicilous !
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 10, 2023
आपको बता दें, रोहित शर्मा इस सीजन में बल्ले के साथ बेहद खराब फॉर्म में है, जो मुंबई और टीम इंडिया के लिए चिंतनीय है। उन्होंने जारी आईपीएल 2023 में अब तक 17.36 के औसत और 124.84 के स्ट्राइक रेट से केवल 191 रन बनाए हैं।