दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के हैं फैन, मैच से पहले जमकर की CSK कप्तान की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के हैं फैन, मैच से पहले जमकर की CSK कप्तान की प्रशंसा

इस बेहतरीन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 55वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो अगर उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा।

हालांकि मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब उन सब से पूछा गया कि आपको चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सिर्फ एक शब्द में वर्णन करना है तो उन्होंने काफी बेहतरीन तरीके से इसका जवाब दिया। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग सच में कमाल की है।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि इस टीम के खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी का एक शब्द में वर्णन किया। किसी ने उन्हें ‘बड़ा भाई’ कहा तो किसी ने उन्हें ‘फिनिशर’ कहा।

अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना बड़ा भाई कहा। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने उन्हें ‘मिस्टर कूल’ कहा जबकि ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने धोनी को ‘लीजेंड’ कहा। सरफराज खान ने कहा कि वो धोनी के सबसे बड़े फैन हैं।

यह रही वीडियो:

चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में अभी तक का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से छह में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में टीम दूसरे स्थान पर है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 10 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। उनको यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 244 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 5054 रन बनाए हैं।

इस सीजन की बात की जाए तो धोनी ने 11 मुकाबलों में 76 के औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2021 सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

close whatsapp