GT vs MI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 12, 2023 12:26 pm

आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज की थी।
गुजरात टाइटंस इस वक्त 16 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले वहीं मुंबई इंडियंस 12 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस एक ओर पॉइंट्स टेबल में सुरक्षित स्थान पर है। वहीं प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए मुंबई इंडियंस के लिए आगामी मुकाबला जीतना बेहद अहम है।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
दिन और समय- 12 मई, शाम 7ः30 बजे
जगह- वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(GT vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 185 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।
(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (Head to Head):
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक सिर्फ दो ही मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने एक और गुजरात टाइटंस ने एक मैच में जीत दर्ज की है।
(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस फुल स्क्वॉड (Full Squad):
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):
अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या (कपतान), ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, श्रीकर भरत, मैथ्यू वेड, उरविल पटेल, अलजारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, साई किशोरे, शिवम मावी, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):
डेवल्ड ब्रेविस, नेहल वढ़ेरा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, कैमरून ग्रीन, राघव गोयल, शाम्स मुलानी, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, डुवान जेनसेन, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, जोफ्रा आर्चर
(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढ़ेरा, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर
(GT vs MI Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
सूर्यकुमार यादव:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदो में 7 चौके और 6 छक्को की मदद से 83 रनों की पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वानखेड़े में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
पीयूष चावला:
पीयूष चावला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में काफी ज्यादा महंगे साबित हुए थे। पीयूष चावला ने 4 ओवर में 41 रन दिए थे। लेकिन पीयूष चावला गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।