तूफानी पारी खेलने के बाद सोशल मीडिया पर उठी यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

तूफानी पारी खेलने के बाद सोशल मीडिया पर उठी यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग

यशस्वी जायसवाल सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को करारी शिकस्त दी। बता दें टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने फील्डिंग का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई।

यशस्वी जायसवाल सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने 

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने काफी अच्छी शुरुआत की। इस टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली। बता दें यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के नाम था। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 14 गेंदों का सामना कर यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं उनकी इस पारी को देखकर फैंस और एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के रिएक्शन दिए।

 

बता दें यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में 47 गेंदों का सामना कर 98 रन बनाए। हालांकि वह दूसरे शतक बनाने से दो रन पीछे रह गए। वहीं उनकी शानदार पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। बता दें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली, भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और वीरेंद्र सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए।

वहीं यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी की तारीफ बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी की। उन्होंने ट्ववीट कर लिखा कि, युवा यशस्वी जायसवाल की खास पारी और आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक भी। उन्होंने अपने खेल को लेकर जबरदस्त धैर्य और जुनून दिखाया है। इतिहास रचने पर उन्हें बधाई।

आप आगे भी इस शानदार फॉर्म को जारी रखें। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यशस्वी का टीम इंडिया की ओर से खेलने का समय आ गया है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा कि अगले 3 महीने में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। इन दिग्गजों के अलावा फैंस भी यशस्वी जायसवाल को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

close whatsapp