KKR vs RR: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में नाम किया ये खास रिकाॅर्ड, विराट कोहली की बराबरी की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs RR: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में नाम किया ये खास रिकाॅर्ड, विराट कोहली की बराबरी की 

47 गेंदों में नाबाद 98 रनों की पारी खेली यशस्वी जायसवाल ने

Yashasvi Jaiswal and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Yashasvi Jaiswal and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 56वां मैच कल 11 मई, गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। बता दें कि ईडन गार्डन पर खेले गए इस मैच में केकेआर से 150 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान ने एक बड़ी जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि राजस्थान राॅयल्स ने इस टारगेट को मात्र 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। तो वहीं इस बात का पूरा क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जाता है। जिन्होंने मैच में 47 गेंदों में 98 रनों की नाबाद पारी खेली।

जायसवाल ने नाम किया ये खास रिकाॅर्ड

तो वहीं राजस्थान की पारी की शुरूआत यशस्वी जायवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में की, जायसवाल ने पारी का पहला ओवर करने आए नीतीश राणा के पहले ओवर में 26 रन जड़े। बता दें कि उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर लगातार दो सिक्स लगाए।

इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के इस रिकाॅर्ड की भी बराबरी कर ली है। गौरतलब है कि पारी की शुरूआत की पहली दो गेंदों में विराट कोहली ने साल 2019 में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार सिक्स लगाए थे। तो वहीं अब कोहली के इस खास रिकाॅर्ड की जायसवाल ने भी बराबरी कर ली है।

राजस्थान का अगला मैच 14 मई को

बता दें कि केकेआर के खिलाफ 9 विकेट से मिली इस बड़ी जीत के बाद राजस्थान राॅयल्स ने पाॅइंट टेबल में अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है। 12 मैच बाद, राजस्थान 12 अंको के साथ तीसने नंबर पर पहुंच गई है।

तो वहीं अब संंजू एंड कंपनी का सामना 14 मई को फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। दूसरी ओर इस मैच को जीतकर राजस्थान प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा देगी।

close whatsapp