Ashes 2023: एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लगी हल्की चोट
एंडरसन की चोट को इस वक्त माॅनिटर किया जा रहा है
अद्यतन - मई 12, 2023 7:20 अपराह्न

एशेज सीरीज 2023 के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को हल्की चोट लग गई है। बता दें कि एंडरसन को यह चोट काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर की ओर से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ मैच में लगी है। साथ ही इस मैच के पहले दो दिन में एंडरसन ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
दूसरी ओर जेम्स एंडरसन की इस चोट पर लंकाशायर क्रिकेट क्लब के एक प्रवक्ता ने बताया कि 40 वर्षीय खिलाड़ी की चोट को इस वक्त माॅनिटर किया जा रहा है। बता दें कि अगर एंडरसन की चोट गंभीर होती है तो यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एशेज सीरीज 2023 के शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। गौरतलब है कि इस वक्त इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले ही जोफ्रा आर्चर और ओली स्टोर की चोट से परेशान है।
तो वहीं जेम्स एंडरसन की चोट पर लंकाशायर क्रिकेट क्लब के प्रवक्ता ने डेली मेल को बताया- जिम्मी एक माइनल इसू की वजह से फील्ड से बाहर हैं और उनकी स्थिति को फिल्हाल माॅनिटर किया जा रहा है।
16 जून से शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज
गौरतलब है कि पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से शुरू हो रही है जो 31 जुलाई तक चलेगी। एशेज सीरीज का पहला मैच एजबस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा, तो दूसरा टेस्ट लाॅर्ड्स लंदन, तीसरा हेंडगली लीड्स, चौथा ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर और पांचवा व आखिरी मैच कींग्सटन ओवल लंदन में खेला जाएगा।
दूसरी ओर एशेज सीरीज में इंग्लैंड का सामना करने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 7 जून से भारत के खिलाफ द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी। तो वहीं इस मैच में पर इंग्लैंड करीब से नजर रखेगी, जिससे कि उसे एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए कुछ इनपुट मिल सके।