सूर्यकुमार यादव के एक शॉट के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- बहुत से बल्लेबाज उस शॉट को नहीं खेल सकते हैं
सूर्यकुमार यादव की उस शानदार शॉट का जिक्र डगआउट में बैठे सचिन तेंदुलकर करते हुए नजर आए।
अद्यतन - मई 13, 2023 12:04 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पिछले बार के चैंपियन रहे गुजरात टाइटंस को जबरदस्त मात दी। बता दें टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनके इस फैसले पर मुंबई के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने पानी फेर दिया।
दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन बनाए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा। उन्होंने 49 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसमें से एक शॉट तो ऐसा था जिसे देखकर सब हैरान रह गए, खासकर सचिन तेंदुलकर भी उनकी उस शॉट का नकल करते नजर आए।
बता दें सूर्यकुमार यादव ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक गजब का शॉट खेला जिसे देखकर सब हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया जो काफी मुश्किल भरा शॉट था लेकिन सूर्यकुमार यादव ने बड़ी आसानी से इसे खेला। उनकी इस शानदार शॉट का जिक्र डगआउट में बैठे सचिन तेंदुलकर करते हुए नजर आएं।
ऐसा शॉट बहुत कम ही खिलाड़ी खेल सकते हैं- सचिन तेंदुलकर
वहीं मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए भी सचिन तेंदुलकर ने सूर्यकुमार यादव के उस शॉट का जिक्र किया। बता दें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सूर्यकुमार यादव ने आज आसमान को रोशन कर दिया, उन्होंने पूरी पारी में कमाल का शॉट खेला लेकिन जो मेरे लिए सबसे अलग रहा वह था थर्ड मैन के ऊपर से छक्का।
.@surya_14kumar lit up the evening sky today!
He played excellent shots through the innings but the one that stood out for me was the 6 over third man off @MdShami11.The way he opened the face of the bat to create that angle off the blade at the same time is very very tough to…
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 12, 2023
उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से उन्होंने एंगल बदलकर बल्ले का चेहरा खोला वह कर पाना बहुत कठिन होता है और वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत से बल्लेबाज उस शॉट को नहीं खेल सकते हैं। बता दें इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन शतकीय पारी और मुंबई की बढ़िया गेंदबाजी के कारण इस टीम ने शानदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने का अपना रास्ता और आसान कर लिया।