'वह मुझे बार-बार हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए कह रहे थे'- रोहित शर्मा को लेकर बोले आकाश मधवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह मुझे बार-बार हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए कह रहे थे’- रोहित शर्मा को लेकर बोले आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

Rohit Sharma And Akash Madhwal (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma And Akash Madhwal (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया। बता दें टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनकी टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ और मुंबई ने बड़ी आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन बनाए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा। उन्होंने 49 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाने में बड़ा रोल अदा किया। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली।

बता दें गुजरात ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट पॉवरप्ले में ही खो दिया। रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल दस रन भी नहीं बना सके। मुंबई की इस जीत के पीछे अच्छी गेंदबाजी एक बड़ी वजह रही। दरअसल आकाश मधवाल ने इस मुकाबले में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की और गुजरात के दो महत्वपूर्ण गेंदबाजों को आउट कर पवेलियन चलता किया।

हमने इस तरह की चीजों के लिए प्रैक्टिस किया है- आकाश मधवाल 

वहीं मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आकाश मधवाल ने अपने शानदार गेंदबाजी का श्रेय अपने कप्तान रोहित शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि, मैंने पहले ओस में गेंदबाजी की है इसलिए यह मुश्किल नहीं था। हमने इस तरह की चीजों के लिए प्रैक्टिस किया है। रोहित ने मुझे हार्ड लेंथ बॉल से शुरुआत करने और फिर एक्यूरेसी पर ध्यान देने के लिए कहा।

इसके अलावा आकाश मधवाल ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि, वह नेट में भी हमेशा यही करते हैं। हमें खुशी हैं कि हम एक ही टीम में हैं। मैं बस अपने स्किल पर कड़ी मेहनत करना जारी रखना चाहता हूं और अगले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। बता दें गुजरात को हरा मुंबई की टीम दो पायंट्स कमाने में सफल रही।

close whatsapp