एशिया कप 2023 इंग्लैंड में खेला जा सकता है: नजम सेठी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 इंग्लैंड में खेला जा सकता है: नजम सेठी

हाल ही में पाकिस्तान ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जिसमें उन्होंने 4-1 से जीत दर्ज की।

Najam Sethi (Photo Source: Twitter)
Najam Sethi (Photo Source: Twitter)

पिछले काफी समय से एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ भारत का कहना है कि अगर यह बेहतरीन टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाता है तो वो वहां नहीं जाएंगे और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर भारत एशिया कप 2023 को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आया तो वो भी वर्ल्ड कप 2023 को खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे।

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह का यही मानना है कि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर वो किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और इसी वजह से यह टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल वेन्यू में खेला जाए।

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद की मीटिंग में हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था। इस हाइब्रिड मॉडल के हिसाब से बाकी सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे और भारत के मैच संयुक्त अरब अमीरात में। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह मॉडल श्रीलंका क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इसकी पूरी तरह से मनाई कर दी है।

अब एशिया कप 2023 के न्यूट्रल वेन्यू को लेकर एक बार फिर नजम सेठी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि एशिया कप 2023 के लिए इंग्लैंड भी एक वेन्यू हो सकता है।

इंग्लैंड भी एशिया कप 2023 के लिए एक बेहतरीन वेन्यू हो सकता है: नजम सेठी

नजम सेठी ने Sports Hour को बताया कि, ‘इंग्लैंड विश्व कप 2023 के लिए एक वेन्यू हो सकता है।’

बता दें, एशिया कप 2023 के बाद भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और सभी टीमें इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पाकिस्तान में पिछले काफी समय से कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जिसमें उन्होंने 4-1 से जीत दर्ज की। पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज 2-2 में खत्म हुई।

close whatsapp