पाकिस्तान साल के अंत में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान साल के अंत में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी 

14 दिसंबर से शुरू होगी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 

Pakistan vs Australia (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs Australia (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस साल के अंत में तीन मैचों की बेनड-कादिर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। बता दें कि ये तीनों ही टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल के नजरिए से पाकिस्तान के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआत पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले 14 दिसंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। तो वहीं इसके बाद तीसरा व आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

14-18 दिसंबर, पहला टेस्ट मैच, पर्थ स्टेडियम

26-30 दिसंबर, दूसरा टेस्ट मैच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

3-7 जनवरी, तीसरा टेस्ट मैच, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

बाबर आजम का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम का यह ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा होने वाला है।  इससे पहले उन्होंने साल 2016 में मिस्बाह उल हक की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरा, तो उसके बाद साल 2019 में अजहर अली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले स्थानीय परिस्थितियों को समझने के लिए एक चार दिन का प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले बाबर आजम ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 1 शतक की मदद से 278 रन बनाए थे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि बाबर आजम इस बार कप्तानी के साथ अपने बल्ले से कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।

close whatsapp