खुद ड्वेन ब्रावो ने युजवेंद्र चहल को कहा 'चैंपियन', जाने क्या है इसके पीछे की मुख्य वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

खुद ड्वेन ब्रावो ने युजवेंद्र चहल को कहा ‘चैंपियन’, जाने क्या है इसके पीछे की मुख्य वजह

युजवेंद्र चहल ने ड्वेन ब्रावो के 183 IPL विकेट रिकॉर्ड को पछाड़ा।

Dwanye Bravo (Pic Source-Twitter)
Dwanye Bravo (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 56वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया था जिसमें युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। वो अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें, युजवेंद्र चहल ने ड्वेन ब्रावो के 183 IPL विकेट रिकॉर्ड को पछाड़ा।

चहल के इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने खुद राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर को मुबारकबाद दी। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ने अपने तरीके से चहल को यह शुभकामनाएं दी। ड्वेन ब्रावो ने अपना फेमस गाना ‘चैंपियन’ गाया और उन्हें इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक कहा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें ड्वेन ब्रावो ने कहा कि, ‘यूजी! चैंपियन! सभी लोग जानते हैं कि यूजी एक चैंपियन है। हेलो भाई, यह चैंपियन डीजे ब्रैवो है। मैं आपको दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं कि अब आप इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि को हासिल आप ही कर सकते थे क्योंकि आप इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। आपको मुबारकबाद और ऑल द बेस्ट चैंपियन की ओर से।’

यह रहा ट्वीट:

बता दें, युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग में 144 पारियों में 187 विकेट झटके हैं। उन्होंने 21.48 के औसत और 7.66 की इकोनॉमी से यह उपलब्धि हासिल की है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की पर्पल कैप में वो दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन में 18.67 के औसत और 8.02 की इकोनॉमी से 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

अगर राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो चहल को ऐसे ही गेंदबाजी आगे भी जारी रखी होगी। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 13 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में 6वें पायदान पर है। अब उन्हें अपने बचे हुए मुकाबले में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp