राजस्थान को हराने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम अगले दो मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान को हराने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम अगले दो मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे

फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि, RR के खिलाफ मिली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Faf du Plessis (Image Credit- Twitter)
Faf du Plessis (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को करारी शिकस्त दी। बता दें इस मुकाबले को बैंगलोर की टीम ने 112 रनों से अपने नाम किया। वहीं इस टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि बड़े अंतर से मिली इस जीत से RCB के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

बता दें फाफ डु प्लेसिस ने मैच खत्म होने के बाद अगले दो मैचों को लेकर अपनी प्लान के बारे में बात की। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उन्होंने कहा कि, यह बहुत अच्छा था। हमें नेट रन रेट को बेहतर करने के लिए इस जीत की जरूरत थी। उम्मीद है कि हम अब गुजरात के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में बेहतर करेंगे।

मुझे विश्वास है कि इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा होगा- फाफ डु प्लेसिस 

फाफ डु प्लेसिस ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, आज का मैच टीम के लिए बहुत अच्छा रहा और मुझे विश्वास है कि इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा होगा जो अगले दो मैच में नजर आएगा। हर खिलाड़ी पूरे जूनून के साथ जश्न मना रहा है यह देखकर अच्छा लगा।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस जीतकर फाफ डु प्लेसिस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इस टीम की ओर से फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और अनुज रावत ने बेहतर पारी खेली।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने बेहद खराब शुरुआत की। इस टीम ने पॉवरप्ले में भी अपने पांच विकेट खो दिए। जिसके बाद राजस्थान की पारी आगे भी लड़खड़ाती हुई नजर आई और पूरी टीम 59 रन पर भी सिमट गई। दरअसल RCB की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। वहीं इस जीत से बैंगलोर के नेट रन रेट में भी काफी इजाफा हुआ है।

close whatsapp