CSK vs KKR: जडेजा की केकेआर के खिलाफ 24 गेंदों में 20 रनों की पारी से खुश नहीं थे डेल स्टेन, ट्विटर पर निकाली भड़ास!
केकेआर ने मैच में दर्ज की थी 6 विकेट से जीत
अद्यतन - मई 15, 2023 3:50 अपराह्न

IPL 2023: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 61वां मैच कल चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला गया। बता दें कि इस मैच में केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया था।
गौरतलब है कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 75 रनों के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन रवींद्र जडेजा और शिवम दूबे के बीच हुई छठे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी ने टीम को 144 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन इस दौरान जडेजा ने 24 गेंदों में 20 रनों की स्लो पारी खेली, जिसकी वजह से धोनी को बल्लेबाजी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में धोनी खुद को बल्लेबाजी क्रम में नीचे प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है। लेकिन जडेजा की स्लो पारी की वजह से केकेआर के खिलाफ मैच में सिर्फ 2 गेंद ही धोनी को खेलने मिली, जिसपर वह 2 रन ही बना सके।
लेकिन जडेजा की इस पारी से परेशान होकर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और सनरराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन ने ट्वीट कर दिया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा- लैट धोनी बैट (धोनी को बल्लेबाजी करने दो)
Let Dhoni bat
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) May 14, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए, चेन्नई की ओर से सिर्फ शिवम दूबे ही 48 रनों की नाबाद पारी खेल पाए और डेवाॅन काॅन्वे ने 30 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं चेन्नई से मिले 145 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने रिंकू सिंह के 54 और कप्तान नीतीश राणा की 57 रनों की नाबाद पारी के दम पर 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद केकेआर प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में अभी भी जिंदा है।