LSG vs MI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

LSG vs MI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

LSG vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
LSG vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 14 अंको के साथ तीसरे और लखनऊ सुपर जायंट्स 13 अंको के साथ चौथे पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों को आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

दिन और समय– 16 मई, शाम 7ः30 बजे

जगह- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्पोर्ट्स सिटी, लखनऊ

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(LSG vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान सहायता प्रदान करने के लिए जानी जाती है। तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ विकेट चटकाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन हैं। इस मैदान में टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसले लेते हुए नजर आ सकते हैं।

(LSG vs MI) लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड

आईपीएल लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है।

(LSG vs MI) लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस फुल स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):

आयुष बडोणी, मनन वोहरा, डेनियल सेम्स, दीपक हुड्डा. करन शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक माकंड, रोमारियो शेफर्ड, स्वपनिल सिंह, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, अमित मिश्रा, अर्पित गुलेरिया, आवेश खान, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, मोहसीन खान, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह

मुंबई इंडियंस (MI):

डेवल्ड ब्रेविस, नेहल वढ़ेरा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, कैमरून ग्रीन, राघव गोयल, शाम्स मुलानी, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, डुवान जेनसेन, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, जोफ्रा आर्चर।

(LSG vs MI) लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):

क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, आयुष बडोणी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), युद्धवीर सिंह, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान

मुंबई इंडियंस (MI):

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढ़ेरा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, अरशद खान, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल

(LSG vs MI Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

सूर्यकुमार यादव:

सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदो में 11 चौके और 6 छक्को की मदद से 103 रनों की शानदार पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

पीयूष चावला

पीयूष चावला ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। पर्पल कैप की रेस में 19 विकेट के साथ पीयूष चावला तीसरे पायदान पर मौजूद है। लखनऊ के खिलाफ भी पीयूष चावला शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

Check Here👉 LSG vs MI Dream 11 Prediction

close whatsapp