पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने दिया GT के कप्तान को लेकर हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने दिया GT के कप्तान को लेकर हैरान करने वाला बयान

इरफान पठान ने कहा कि, गुजरात टाइटंस नंबर तीन पर बल्लेबाजी की समस्या से जूझ रही है।

Irfan Pathan And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Irfan Pathan And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस टीम ने अब तक खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर अपना स्थान कायम रखा है। वहीं गुजरात अपना अगला मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी और इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी।

हालांकि इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी और कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर अपनी राय दी है। दरअसल उनका मानना है कि इस टीम की समस्या कहीं ना कहीं हार्दिक पांड्या भी बन चुके हैं क्योंकि उनका बल्ला इस सीजन कुछ खास नहीं चला है।

हार्दिक पांड्या इस साल टीम की उम्मीद पर खड़े नहीं उतरे हैं- इरफान पठान 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, गुजरात टाइटंस नंबर तीन पर बल्लेबाजी की समस्या से जूझ रही है। हार्दिक पांड्या इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं लेकिन इस साल वह टीम की उम्मीद पर पूरी तरह खड़े नहीं उतरे हैं। ऐसे में अगर वह फिर से रन बनाने में असफल रहें तो फिर गुजरात के लिए फैसला करना मुश्किल हो जाएगा कि किस खिलाड़ी को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतारेगा।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी गुजरात टाइटंस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, SRH के खिलाफ मैच जीत जीतकर गुजरात प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन सकती है। कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले मैच में अपने और टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए और वे इस मैच से वापसी करना चाहेंगे।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, घर से बाहर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और वे इस बार घर में जीत का रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे। बता दें गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है। वहीं गुजरात अपना अगला मुकाबला आज SRH के खिलाफ खेलेगा।

close whatsapp