आईपीएल 2023: एमएस धोनी से शर्ट पर ऑटोग्राफ लेने पूरी तैयारी के साथ गए थे सुनील गावस्कर! जानिए क्या है पूरी कहानी
सुनील गावस्कर की धोनी का ऑटोग्राफ लेने की ललक देखने लायक थी।
अद्यतन - May 15, 2023 7:00 pm

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भले ही 14 मई को जारी आईपीएल 2023 के 61वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से मात दी हो, लेकिन पूरा चेपॉक स्टेडियम एमएस धोनी को सेलिब्रेट करने में मगन था। आपने शायद ही कहीं ऐसा नजारा देखा होगा, जहां फैंस अपनी टीम की हार से दुखी नजर नहीं आए हो, लेकिन ऐसा नजारा 14 मई को चेन्नई में देखने को मिला, जहां पूरा स्टेडियम धोनी और CSK के फैंस से भरा हुआ था, और सभी महान क्रिकेटर के लिए चीयर कर रहे थे।
इस CSK vs KKR मैच के बाद एमएस धोनी और चेन्नई टीम ने चेपॉक स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने का फैसला किया, फिर क्या था पूरा स्टेडियम जश्न में मगन हो गया। इस दौरान माही ने कुछ खास गिफ्ट भी वितरित किए थे। लेकिन सबसे ज्यादा किसी चीज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तो वो महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की धोनी का ऑटोग्राफ लेने की ललक थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
एमएस धोनी को कौन पसंद नहीं करता?
दरअसल, लैप के दौरान, सुनील गावस्कर, जो इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ स्टार स्पोर्ट्स के लिए बातचीत कर रहे थे, इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर धोनी की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने CSK के कप्तान को रोका और उन्हें पेन दिया, और फिर माही ने उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया और फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
जिसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर इंटरव्यू पूरा करने लौटे, जहां पूर्व बल्लेबाज ने खुलासा किया कि जब उन्होंने सुना कि धोनी लैप ऑफ ऑनर का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो उन्होंने पहले से ही एक पेन उधार मांग कर अपने पास रख ली थी।
सुनील गावस्कर ने कहा: “एमएस धोनी को कौन पसंद नहीं करता? इतने वर्षों में उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, वह अद्भुत है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किस तरह के रोल मॉडल रहे हैं। भारत में बहुत सारे युवा हैं, जो उनकी तरह बनना चाहते हैं। जिस तरह से उन्होंने खुद को संभाला है वह वाकई शानदार है। जैसे ही मैंने सुना कि वह लैप का हिस्सा बनने जा रहे हैं, मैंने एक पेन उधार मांग कर रख ली थी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
यहां देखिए गावस्कर के खुलासे का वीडियो –
Proof that @msdhoni is the legend of legends!
During @ChennaiIPL's lap of honour for their wonderful fans, #SunilGavaskar rushed to Dhoni and a truly #Yellovemoment was created by the two legends!
Tune-in to #IPLOnStar LIVE every day.#BetterTogether pic.twitter.com/hzDDdMkYjG
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 15, 2023