विराट कोहली और ट्रेनर बासु के आगे केवल लार टपकाते ही रह गए बेचारे दिनेश कार्तिक!
दिनेश कार्तिक आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए फ्लॉप साबित हुए।
अद्यतन - May 16, 2023 11:20 am

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली इस समय जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, कोहली का बल्ला पिछले कुछ मैचों में चल नहीं पाया, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान अब तक जारी आईपीएल 2023 में 12 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट से 438 रन बनाने में कामयाब रहे।
विराट कोहली अब 18 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए एक्शन में नजर आएंगे। वह इस आईपीएल 2023 मैच में बड़ा स्कोर करना चाहेंगे, क्योंकि यह मैच जीतना RCB के बेहद अहम है, अगर वे प्लेऑफ में जगह बनाना चाहते हैं।
चीज के लिए लार टपका रहे हैं दिनेश कार्तिक
इस SRH vs RCB मैच से पहले कोहली अपनी पिछली विफलताओं को भूलकर बेहद कूल मूड में लग रहे हैं। दरअसल, पूर्व RCB कप्तान ने 16 मई की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेनर बासु और अपने साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके जरिए उन्होंने एक बार फिर अपनी स्ट्रिक्ट डाइट का बखान किया है। कोहली इस पोस्ट के जरिए बता रहे हैं कि कैसे कार्तिक को मन मारकर ट्रेनर का डाइट प्लान फॉलो करना पड़ रहा है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बासु एक चीज पॉकेट कोहली और दिनेश कार्तिक को ऑफर कर रहे हैं, और विराट कोहली साफ तौर मना कर देते हैं, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक का चेहरा देखकर साफ लग रहा है कि वह वो पैकेट लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मजबूरन ना कहना पड़ा। इस तस्वीर में दिनेश कार्तिक का चेहरा वाकई बच्चों जैसा लग रहा है, जबकि कोहली घूरते हुए ट्रेनर को देख रहे हैं, और यह नजारा सच में देखने लायक है।
विराट कोहली ने ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “ट्रेनर टेस्ट। बासु सर – क्या आपको चीज का पैकेट चाहिए? मैं- बिलकुल नहीं, डीके – 🤤”
यहां देखिए वो पोस्ट –
Trainer test. Basu sir – do you want a cheese pocket? Me- no way , dk – 🤤 @DineshKarthik @basu2013 pic.twitter.com/bRVZO5BdTt
— Virat Kohli (@imVkohli) May 16, 2023