12 साल की उम्र से मैं विराट कोहली को फॉलो कर रहा हूं- शुभमन गिल ने IPL में शतक लगाने के बाद कही बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

12 साल की उम्र से मैं विराट कोहली को फॉलो कर रहा हूं- शुभमन गिल ने IPL में शतक लगाने के बाद कही बड़ी बात

शुभमन गिल ने विराट कोहली को अपना आदर्श बताया।

Virat Kohli And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए शुभमन गिल ने पहला IPL शतक लगाया। जिसके बाद उनकी इस शानदार शतकीय पारी की तारीफ हर तरफ हो रही है।

शुभमन गिल की इस पारी की तारीफ टीम इंडिया और RCB के खिलाड़ी विराट कोहली ने भी की। वहीं मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबजी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वह 12 साल की उम्र से ही विराट कोहली को फॉलो कर रहे हैं।

मैं 12-13 साल की उम्र से ही विराट कोहली को फॉलो करता था- शुभमन गिल 

बता दें शुभमन गिल ने कहा कि, जब मैं 12-13 साल का था तब से ही मैं विराट कोहली भाई को सबसे ज्यादा फॉलो करता था। जब से मैंने क्रिकेट को समझना शुरू किया है तब से कोहली मेरे आदर्श रहे हैं। मैंने विराट भाई से बहुत कुछ सीखा है। उनकी बल्लेबाजी, जूनून और खेल के प्रति उनकी भावना मुझे बहुत मोटिवेट करती है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन ने भी काफी अच्छी पारी खेली। बता दें उन्होंने 36 गेंदों का सामना कर 47 रनों की पारी खेली। दरअसल  GT ने अपना पहला विकेट शून्य के ही स्कोर पर खो दिया था लेकिन फिर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर 147 रनों की साझेदारी की।

हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बाकि बल्लेबाज 10 रन तक भी नहीं बना सके, इनमें चार बल्लेबाज ऐसे रहे जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि गुजरात के गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं GT से मिली हार के बाद सनराजइर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और गुजरात ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली।

close whatsapp