LSG से हारते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कैमरुन ग्रीन और टिम डेविड, वायरल हुआ पुराना Instagram पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG से हारते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कैमरुन ग्रीन और टिम डेविड, वायरल हुआ पुराना Instagram पोस्ट

इस वायरल हो रही पोस्ट में टिम डेविड अपने साथी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के साथ नजर आ रहे हैं।

Cameron Green And Tim David (Photo Source: Twitter)
Cameron Green And Tim David (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया। बता दें आखिरी ओवर में जब मुंबई की टीम को 11 रनों की जरूरत थी, उस वक्त टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि मोहसिन खान के शानदार गेंदबाजी के आगे इन दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला नहीं चला।

बता दें लास्ट ओवर में दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ 5 रन ही बना सके और मुंबई यह मुकाबला हार गया। मुंबई के हारते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कैमरून ग्रीन और टिम डेविड को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं टीम डेविड का एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद शेयर की थी।

LSG से हारते ही ट्रोल हुए टीम डेविड और कैमरुन ग्रीन 

बता दें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ दिन पहले मुकाबला खेला गया था जिसमें इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं एक बार फिर ये दोनों ही खिलाड़ी वैसी ही स्थिति में थे लेकिन इस बार टिम डेविड और कैमरून ग्रीन अपनी टीम को जीत दिलाने  में असफल रहें।

बता दें इस वायरल हो रही पोस्ट में डेविड अपने साथी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन दिया था कि, If you need 5 off 6 we are your men, बता दें टीम डेविड का यह पोस्ट LSG से मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/aq30__/status/1658536102356213760?s=20

 

दरअसल फैंस इस पोस्ट के जरिए टिम डेविड और कैमरून ग्रीन को ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही दोनों की बल्लेबाजी को लेकर सवाल भी कर रहे हैं। वहीं इस हार के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में एक स्थान नीचे आ गई है। अब यह टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर है।

close whatsapp