CPL 2023: आगामी सीजन में त्रिनबागो नाइट राइडर्स में फिर से शामिल हुए ड्वेन ब्रावो - क्रिकट्रैकर हिंदी

CPL 2023: आगामी सीजन में त्रिनबागो नाइट राइडर्स में फिर से शामिल हुए ड्वेन ब्रावो

कैरेबियन प्रीमियर लीग के पिछले दो संस्करणों में ड्वेन ब्रावो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

PORT OF SPAIN, TRINIDAD – AUGUST 12: In this handout image provided by CPL T20, Dwayne Bravo of Trinbago Knight Riders celebrates taking the catch to dismiss Shoaib Malik of Barbados Tridents during Match 11 of the 2017 Hero Caribbean Premier League between Barbados Tridents and Trinbago Knight Riders at Queen’s Park Oval on August 12, 2017 in Port of Spain, Trinidad. (Photo by Randy Brooks – CPL T20 via Getty Images)

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो त्रिनबागो नाइट राइडर्स में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि ड्वेन ब्रावो कैरेबियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें, कैरेबियन प्रीमियर लीग के पिछले दो संस्करणों में ड्वेन ब्रावो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए आखिरी बार 2021 सीजन में खेला था और ब्रावो ने अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

टी-20 इतिहास में ब्रावो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यही नहीं कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने 97 मुकाबलों में 124 विकेट झटके हैं और उनके आसपास भी कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से भी उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इस फ्रेंचाइजी की ओर से उन्होंने 100 से अधिक विकेट लिए हैं।

TKR कप्तान कायरन पोलार्ड ने ब्रावो के टीम में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें, ड्वेन ब्रावो ने त्रिनिदाद फ्रेंचाइजी के लिए 2013 से 2020 सीजन तक खेला है और उस समय में उन्होंने चार बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। ड्वेन ब्रावो इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और अब नाइट राइडर्स के तमाम फैंस भी इस बात से खुश होंगे कि अनुभवी ऑलराउंडर अपने घर वापसी कर रहे हैं।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान कायरन पोलार्ड ने कहा कि, ‘यह सच में बहुत बड़ी बात है। चैंपियन डीजे ब्रावो अपने घर की फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। हमारी दोस्ती आपस में बहुत ही ज्यादा है और हमें एक बार फिरसे यह मौका मिला है कि त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से हम लोग एक साथ खेले। आगामी संस्करण बहुत ही अच्छा होने वाला है और हम इस बात से बहुत खुश हैं कि ब्रावो लाल और काली जर्सी में पर फिर से खेलते हुए नजर आएंगे।’

close whatsapp