हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी के फैन हुए एबी डिविलियर्स, कहा- स्पिन के खिलाफ इससे बेहतर खिलाड़ी मैंने आज तक नहीं देखा
एबी डिविलयर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, हेनरिक क्लासेन एक सुपर स्पेशल खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - May 19, 2023 11:20 am

आईपीएल 2023 के 65 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। बता दें इस मैच में टॉस जीतकर RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए।
बता दें SRH की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी हेनरिक क्लासेन ने की। उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 104 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 19.2 ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। RCB की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने की। दोनों ने मिलकर 172 रनों की साझेदारी की।
वहीं RCB और साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलयर्स ने हेनरिक क्लासेन की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हेनरिक क्लासेन की तारीफ करते हुए उन्हें स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज बताया।
हेनरिक क्लासेन एक सुपर स्पेशल खिलाड़ी हैं- एबी डिविलयर्स
बता दें एबी डिविलयर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, हेनरिक क्लासेन एक सुपर स्पेशल खिलाड़ी हैं, स्पिन के खिलाफ मुझे लगता है सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, यह आईपीएल के टॉप 5 शतकों में से एक है और इस सीजन का अब तक का बेस्ट शतक है।
Heinrich Klaassen is a super special player! One of the best players of spin I’ve ever seen.
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 18, 2023
Unreal knock! What a player. Top 5 best 100’s of the IPL, best this season.
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 18, 2023
बता दें इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन के अलावा RCB के खिलाड़ी विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। उनके इस शतक के बदलौत बैंगलोर इस मैच को जीतने में कामयाब रहा। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बैंगलोर के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस जीत के साथ RCB प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। पॉइंट्स टेबल में बैंगलोर की टीम 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।