सीखना सबसे चाहता हूं लेकिन मैं किसी की नकल नहीं कर सकता- कप्तानी को लेकर बोले क्रुणाल पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीखना सबसे चाहता हूं लेकिन मैं किसी की नकल नहीं कर सकता- कप्तानी को लेकर बोले क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने कहा कि, मैं हर किसी से सीखना चाहता हूं लेकिन मैं किसी की नकल नहीं करना चाहता।

Krunal Pandya (Photo Source: Twitter)
Krunal Pandya (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पिछले कुछ मैचों से काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें केएल राहुल के चोटिल होने के बाद क्रुणाल पांड्या को इस टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने यह भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाई है।

बता दें क्रुणाल पांड्या की कप्तानी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। वहीं हाल ही में उन्होंने (क्रुणाल पांड्या) कहा है कि वह कप्तानी के मामले में सीखना सबसे चाहते हैं लेकिन वह किसी का नकल नहीं करना चाहते। बता दें उनका कहना है कि वह अपने भाई हार्दिक पांड्या से क्रिकेट को लेकर काफी बातचीत करते हैं।

मैं किसी की भी नकल नहीं करना चाहता- क्रुणाल पांड्या 

दरअसल क्रुणाल पांड्या ने कहा कि, मैं टीम का उप-कप्तान था और मुझमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैंने हमेशा से ही क्रिकेट वैसा खेला है जैसा कि मैं खेलना चाहता था। मैंने कप्तानी को भी उसी तरह से लिया है। मैं किसी की भी नकल नहीं करना चाहता। हां लेकिन मैं हर किसी से अच्छी चीजें सिखने की कोशिश जरूर करना चाहता हूं। लेकिन मैं चीजों को अपनी तरह से करना चाहता हूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर मैं चीजों को अपने हिसाब से करता हूं तो टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का मौका बढ़ जाती है। मैंने बहुत कड़ी मेहनत से क्रिकेट खेला है और यही चीज टीम की कप्तानी करते समय भी लागू करता हूं।

वहीं क्रुणाल पांड्या ने हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए कहा कि, हम क्रिकेट पर चर्चा करते हैं और हम हर चीज पर बात करते हैं। हमने खास तरीके से क्रिकेट खेला है और हमेशा ही जिम्मेदारी ली है। इसलिए जब आप कप्तान बनते हैं तो आपके लिए यह थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि आपने हमेशा खेल को देखा है कि आप कैसे योगदान दे सकते हैं और आप मैच कैसे जीत सकते हैं।

close whatsapp