आईपीएल 2023: आईपीएल के मौजूदा नियमों से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा; चाहते हैं ये दो बड़े बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: आईपीएल के मौजूदा नियमों से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा; चाहते हैं ये दो बड़े बदलाव

गुजरात टाइटंस (GT) पहले ही आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

Aakash Chopra and IPL Trophy. (Image Source: IPL/BCCI)
Aakash Chopra and IPL Trophy. (Image Source: IPL/BCCI)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दो सुझाव दिए, जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण से उपयोग में लाया जा सकता है। चोपड़ा ने सुझाव दिया कि बड़े अंतर से मैच जीतने वाली टीमों को बोनस अंक मिलने चाहिए और साथ ही टूर्नामेंट के अंतिम चरण के मैच एक-साथ होने चाहिए, ताकि टॉप टीमों अन्य टीमों के परिणामों को लेकर तनाव न हो।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ये सुझाव 20 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किए, क्योंकि जारी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ के लिए एक-दूसरे के परिणामों पर निर्भर है।

आकाश चोपड़ा ने दिए दो अहम सुझाव

आपको बता दें, गुजरात टाइटंस (GT) पहले ही आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच जीत जाती है, तो भी धोनी की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा, क्योंकि CSK और LSG दोनों के पास इस समय 15 अंक है, तो NRR के आधार पर एक टीम पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा: “अगले सत्र के आईपीएल के लिए मैं दो बदलावों का प्रस्ताव रखूंगा- 1. बड़े अंतर से मैच जीतने के लिए बोनस प्वॉइंट्स की शुरुआत। NRR बिल्कुल मायने रखता है, लेकिन 14 से अधिक मैच समझने का गणित कठिन है। बोनस अंक बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार इनाम है। और साथ ही इससे लंबे समय तक रुचि बने रहेगी।

2. अंतिम चरण में मैचों को एक ही समय पर शुरू करने का प्रावधान। आज, LSG को CSK के मैच के परिणाम से उनका NRR पता चल जाएगा, क्योंकि चेन्नई पहले खेल रही है, और फिर इस हिसाब से वे अपना प्लान तैयार करेंगे। RCB vs GT मैच का भी वही है, प्लेऑफ क्वालिफिकेशन आज के परिणामों पर निर्भर करता है। आप लोगों के विचारों का स्वागत है।”

close whatsapp