आईपीएल 2023: रैना का नहीं खत्म हो रहा CSK राग, फिर धोनी के नाम पर बटोर रहे हैं सुर्खियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: रैना का नहीं खत्म हो रहा CSK राग, फिर धोनी के नाम पर बटोर रहे हैं सुर्खियां

एमएस धोनी की CSK टीम आईपीएल 2023 के शीर्ष चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी।

MS Dhoni and Suresh Raina. (Image Source: BCCI/IPL)
MS Dhoni and Suresh Raina. (Image Source: BCCI/IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 77 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2023 के क्वालीफ़ायर 1 में सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 23 मई को चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस बीच, चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और CSK के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने एमएस धोनी की टीम की तारीफ की।

रैना ने CSK को आईपीएल 2023 के शीर्ष चार में जगह बनाने पर बधाई दी। फैंस के बीच मिस्टर आईपीएल के नाम से जाने जाने वाले सुरेश रैना ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ CSK की रोमांचक जीत की तारीफ की।

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर सुरेश रैना ने CSK को दी बधाई

सुरेश रैना ने ट्विटर पर लिखा: “आज चेन्नई सुपर किंग्स ने एक रोमांचक जीत हासिल करते हुए आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है! मेन इन येलो बिना रूके आगे बढ़ रहे हैं, और अपनी चैंपियन भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं! प्लेऑफ में धमाल मचाओ, CSK!”

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में डेवोन कॉनवे (52 गेंदों में 87 रन), ऋतुराज गायकवाड़ (50 गेंदों में 79 रन), दीपक चाहर (3/22), माथीशा पथिराना (2/22), और महेश तीक्षणा (2/23) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 77 रनों की जीत दर्ज की और आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाई। धोनी की चेन्नई टीम आईपीएल 2023 के शीर्ष चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी।

DC vs CSK मैच के बाद कप्तान धोनी ने टीम की सफलता के मंत्र के बारे में बात करते हुए बताया कि टीम बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनती है, उन्हें तैयार करती हैं और उनकी ताकत पर काम करती है।

close whatsapp