RCB की हार पर एबी डिविलयर्स की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इसे भुला पाना बेहद मुश्किल
एबी डिविलयर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, इस हार को भुला पाना कठिन है।
अद्यतन - May 23, 2023 10:56 am

आईपीएल 2023 के 70 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही RCB प्लेऑफ की रेस भी बाहर हो गई। गुजरात की जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा उनके सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का जिन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेली। बता दें उन्होंने 52 गेंदों का सामना कर 104 रन बनाए।
वहीं RCB की हार पर इस टीम के और साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलयर्स ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि इस हार को भुला पाना कठिन होगा लेकिन RCB ने बहुत अच्छा खेला। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली की शतकीय पारी की भी सराहना की।
इस हार को भुला पाना बेहद कठिन- एबी डिविलयर्स
बता दें एबी डिविलयर्स ने यह बात अपने सोशल मीडिया के जरिए कही। दरअसल उन्होंने विराट कोहली की शानदार पारी पर ट्वीट कर लिखा कि, जब भी हमें विराट कोहली की जरूरत पड़ी उन्हें यहां पाया। वहीं RCB की हार के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा कि, इसे भुला पाना कठिन है। लेकिन RCB ने बहुत अच्छी कोशिश की थी। शुभमन गिल और गुजरात टाइटंस ने आज बहुत अच्छा खेला।
Virat is there when we need him!
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 21, 2023
Tough pill to swallow. Well tried RCB. Shubman Gill and the Titans simply too good today
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 21, 2023
वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर GT के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी विराट कोहली ने की। बता दें उन्होंने 61 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19 वें ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस टीम की ओर से शुभमन गिल ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। साथ ही विजयशंकर ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।