जब अनुष्का शर्मा ने किया विराट को सरेआम Troll, तो कोहली भी वाइफ को जवाब देने से नहीं हटे पीछे; देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब अनुष्का शर्मा ने किया विराट को सरेआम Troll, तो कोहली भी वाइफ को जवाब देने से नहीं हटे पीछे; देखिए वायरल वीडियो

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को RR के खिलाफ उनके गोल्डन डक के बारे में भी चिढ़ाया।

Virat Kohli and Anushka Sharma. (Image Source: Twitter)
Virat Kohli and Anushka Sharma. (Image Source: Twitter)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा बेहद ही कूल, रोमांटिक और क्यूट कपल है, जो अक्सर हमें कपल गोल्स देते रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैचों के दौरान कोहली के लिए स्टैंड से सपोर्ट करते हुए नजर आई थी, और इस दौरान इस सेलिब्रिटी कपल के एक-दूसरे के लिए सम्मान, सपोर्ट और प्यार ने खूब सुर्खियां बटोरी।

अब फैंस को उनके पसंदीदा कपल का एक अलग ही साइड देखने को मिला। हालांकि, विराट और अनुष्का दोनों इतनी बड़ी हस्तियां होने के बावजूद लोगों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के लिए सार्वजनिक तौर पर प्यार जताने से नहीं कतराते हैं, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख फैंस को इस कपल से प्यार हो जाएगा।

जब अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली को ट्रोल

दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले महीने प्यूमा के ‘लेट देयर बी स्पोर्ट्स’ अभियान में नजर आए थे, और इस दौरान ‘जैम विथ फैम’ शो के एक वीडियो ने इंटरनेट में धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो में अनुष्का विराट की जमकर टांगखिंचाई करते हुए नजर आ रही हैं, और इस दौरान दोनों बेहद खुलकर बातें कर रहे होते हैं, और बहुत क्यूट लग रहे होते हैं। इस वीडियो में कोहली और अनुष्का की क्यूटनेस और केमिस्ट्री देख सभी के मुंह से ‘Aww’ निकलना तय है।

इस वायरल वीडियो में, अनुष्का मजेदार तरीके से विराट के मैदान पर जश्न की नकल करने की कोशिश करते हुए कोहली को चिढ़ाती हुई नजर आ रही हैं, जिससे दर्शक हंस पड़ते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस यह कहकर भी विराट को चिढ़ाती हैं कि कभी-कभी वह गेंदबाज से ज्यादा विकेट का जश्न मनाते हैं। इसके अलावा, अनुष्का 23 अप्रैल को बैंगलोर में RCB और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के एक मैच में विराट को उनके गोल्डन डक के बारे में भी चिढ़ाते हुए नजर आई।

अनुष्का वीडियो में कहती हैं, “आज 24 अप्रैल है, आज तो रन बना ले कोहली।” जिस पर सभी के हंसने के बाद कोहली ने कहा: “अबे जितनी तुम्हारी पूरी टीम ने अप्रैल, मई, जून, जुलाई में रन नहीं बनाएंगे होंगे, उतने मैच हैं मेरे, समझे।” जिसके बाद अनुष्का विराट के डायलॉग के बारे में भी बात करती हैं।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

close whatsapp