सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 से MI की एग्जिट के बाद पल्टन के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 से MI की एग्जिट के बाद पल्टन के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2023 अब तक सबसे अच्छा सीजन रहा।

Suryakumar Yadav. (Image Source: Twitter)
Suryakumar Yadav. (Image Source: Twitter)

मुंबई इंडियंस (MI) के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से फ्रेंचाइजी के बाहर होने के बाद प्रशंसकों के लिए एक दिल जीत लेने वाली पोस्ट शेयर की है।

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफ़ायर में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 62 रनों की हार के साथ मुंबई इंडियंस (MI) टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पूरे सीजन में बेजोड़ समर्थन के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

सूर्या ने क्वालीफ़ायर में 38 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन गुजरात के खिलाफ 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के लिए जीत के लिए काफी नहीं थे। इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने 27 मई को ट्विटर का सहारा लिया और इस सीजन के विभिन्न यादगार पलों का एक फ्रेम शेयर करते हुए मजबूत वापसी का वादा किया।

सूर्यकुमार यादव ने कैप्शन में लिखा: “हम सिर ऊंचा करके आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो रहे हैं। यह वापसी और अधिक उतार-चढ़ाव से भरा सीजन रहा। यह टीम, यह सीजन, ये बंधन बहुत खास रहे और हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगे। हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे💪। हमेशा हमारा साथ देने के लिए शुक्रिया पल्टन 💙।”

यहां देखिए सूर्या की ट्विटर पोस्ट –

आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 में 600 रनों का आंकड़ा पार किया, जो कि इस टूर्नामेंट में उनका अब तक का सबसे अच्छा स्कोर है। सूर्या ने इस सीजन में 16 मैचों में 43 के औसत और 181 के स्ट्राइक रेट के साथ 605 रन बनाए, जिसके साथ यह रनों के मामले में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा।

इन आंकड़ों के साथ वह सचिन तेंदुलकर (2010 में 618 रन) के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक आईपीएल सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। सूर्या का पिछला सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन 2018 था, जब उन्होंने 14 मैचों में 512 रन बनाए थे।

close whatsapp