भारत दौरे से मिले कॉन्फिडेंस का उपयोग WTC 2023 फाइनल में करेगा ऑस्ट्रेलिया
WTC 2023 फाइनल से पहले एलेक्स कैरी का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है!
अद्यतन - May 29, 2023 4:41 pm

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के ओवल में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया WTC 2023 फाइनल के बाद 16 जून से पांच मैचों की 2023 एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
इस अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी टीम WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया को मात देने जा रही है, और इसका कारण उनका हालिया भारत दौरा है। विकेटकीपर ने बताया कि कैसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ WTC 2023 फाइनल के लिए और भी बेहतर तैयारी करने में मदद की।
WTC 2023 फाइनल के लिए तैयार है एलेक्स कैरी
एलेक्स कैरी ने आईसीसी के हवाले से कहा: “हमें भारत दौरे पर पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जहां हमने बहुत कुछ सीखा और मजबूत वापसी करते हुए हमने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीता, जो हमारे करैक्टर को दिखाता है और फिर आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा, इसलिए यह जानकर कि हमने उन परिस्थितियों में काफी अच्छा किया हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिला। हमें कुछ ही क्षेत्रों में काम करना था, जो हमने किया, और अब भव्य फाइनल आ गया है।
हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि ओवल की पिच और परिस्थितियां कैसी हैं – उस पर कुछ घास हो सकती है, यह सूखी हो सकती है – लेकिन यह एक ‘ग्रैंड फाइनल’ में खेलने का एक बहुत ही खास अवसर है, और एशेज 2023 से पहले इस बड़े मुकाबले का होना हमारे लिए बहुत अच्छा है।”
यहां देखिए WTC फाइनल और पहले दो एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड –
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।