IPL 2023 Final: धोनी ने जैसे ही रखा स्टेडियम में कदम वैस ही फैंस हो गए पागल, देंखे वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 Final: धोनी ने जैसे ही रखा स्टेडियम में कदम वैस ही फैंस हो गए पागल, देंखे वायरल वीडियो 

आईपीएल 2023 का फाइनल मैच चेन्नई और गुजरात के बीच खेला जा रहा है। 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

IPL 2023 Final,  Chennai Super Kings (CSK) vs Gujarat Titans (GT): आईपीएल 2023 का फाइनल मैच आज 29 मई, सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला ज रहा है।

बता दें कि इस फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल मैनेजमेंट ने रैपर व सिंगर किंग का एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करवाया था। गौरतलब है कि किंग की धुनों पर स्टेडियम पर दर्शक खूब आनंद ले रहे थे।

लेकिन इस दौरान ही धोनी मैदान पर आ जाते हैं और इसके बाद फैंस के शोर के आगे सिंगर किंग की आवाज धीमी सुनाई देती है। बता दें कि धोनी को देखते ही मैदान पर मौजूद फैंस जोर-जोर से धोनी के चैंट्स लगाने लगाने लगते हैं।

देंखे नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर धोनी की वायरल वीडियो

धोनी की निगाहें पांचवे आईपीएल खिताब पर

बता दें कि आईपीएल 2023 का फाइनल मैच धोनी का बतौर खिलाड़ी कुल 11वां आईपीएल फाइनल है, जबकि सीएसके की कप्तानी करते हुए उनका यह 10वां फाइनल है। ऐसे में वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 का फाइनल मैच जीतकर, सीएसके को पांचवी बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।

बता दें कि अगर सीएसके ऐसा करने में कामयाब रहती है तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस (पांच बार) की बराबरी कर लेगी। दूसरी ओर आपको इस आईपीएल फाइनल के बारे में जानकारी दें तो चेन्नई ने गुजरात को पहले क्वालिफायर मैच में हराकर, फाइनल में जगह बनाई थी।

तो वहीं गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर, फाइनल में जगह बनाई थी। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आईपीएल 2023 के फाइनल मैच को कौनसी टीम जीतती है?

close whatsapp