‘दिल’ जीतने वाले विराट कोहली ने, ट्रॉफी जीतने वाले धोनी के लिए इंस्टा स्टोरी पर लिखी खास बात
5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने IPL का खिताब जीता।
अद्यतन - मई 30, 2023 11:36 पूर्वाह्न

धोनी की कप्तानी में एक बार फिर से CSK ने खिताब अपने नाम कर लिया, जहां माही की सेना ने फाइनल मुकाबले में गुजरात को माद देते हुए 5वीं बार खिताब जीता। वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई थाला को बधाई दे रहा है, इसी कड़ी में विराट की तरफ से एक स्पेशल संदेश आया है।
आखिरी गेंद पर जीती धोनी की सेना
28 मई को होने वाले IPL फाइनल का विनर 30 मई को रात में मिला, एक बार फिर से धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। जहां आखिरी गेंद पर जडेजा ने चौका मारकर CSK को खिताब दिलाया और उसके बाद का माहौल देखने वाला था।
चेन्नई की जीत की खुशी में, विराट ने अपनी खुशी तलाश ली
*5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने IPL का खिताब जीता।
*CSK की जीत के बाद विराट कोहली ने लगाई खास इंंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी में विराट ने CSK टीम की तस्वीर के साथ संदेश लिखा।
*संदेश में जडेजा के साथ-साथ विराट ने धोनी के लिए लिखी बात।
धोनी और CSK के लिए विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी
इस बार तो जीवा ने भी ट्रॉफी के साथ मनाया जश्न
वहीं IPL की ट्रॉफी के साथ पहली बार धोनी की बेटी यानी की जीवा ने भी जश्न मनाया, सभी खिलाड़ी जीवा के साथ खड़े थे और जीवा के हाथ में IPL का खिताब था। फिर बाद में जडेजा की बेटी को भी शामिल कर लिया गया, साथ ही साथ रहाणे भी अपनी बेटी को इस जश्न में लेकर आ गए।
फैन्स को भा गई ये वाली तस्वीर