CSK से खिताबी जंग हारने के बाद GT फ्रेंचाइजी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस हार के बाद..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK से खिताबी जंग हारने के बाद GT फ्रेंचाइजी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस हार के बाद…..

गुजरात टाइटंस ने ट्वीट कर लिखा कि, हम आज रात निराश हैं लेकिन आपको ट्रॉफी उठाते देख हमारे अंदर का बच्चा हमेशा की तरह खुश है।

Dhoni And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Dhoni And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में GT को हार का सामना करना पड़ा। बता दें CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही CSK ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

हालांकि इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को जबरदस्त कड़ी टक्कर दी। गुजरात के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन परफॉर्म किया। वहीं इस मुकाबले में मिली हार के बाद भी गुजरात टाइटंस भी CSK की जीत से खुश नजर आई। बता दें मैच के बाद GT ने एक पोस्ट शेयर कर CSK की तारीफ की।

CSK की जीत पर GT का स्पेशल ट्वीट 

दरअसल गुजरात टाइटंस ने ट्वीट कर लिखा कि, Vhala Thala, हम जानते थे कि हमें इस फाइनल में ना सिर्फ आपके टैलेंट के खिलाफ बल्कि Yellove के खिलाफ भी लड़ाई लड़नी होगी। हम आज रात निराश हैं लेकिन आपको ट्रॉफी उठाते देख हमारे अंदर का बच्चा हमेशा की तरह खुश है। बता दें GT के इस ट्वीट पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ ऐसा रहा चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल फाइनल का हाल

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी  गुजरात की टीम ने 20 ओवर में  214 रन बनाए। गुजरात ने बहुत अच्छी शुरुआत की। इस टीम की ओर से साई सुदर्शन और रिद्धिमान साहा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि बारिश के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था लेकिन फिर अंत में चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला।

जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। डेवोन कॉनवे, अम्बाती रायडू, शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हालांकि अंतिम ओवर में रवींद्र जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को पांचवी बार ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

close whatsapp