WTC फाइनल: दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, कहा- दो स्पिनर्स को मौका देना टीम इंडिया के लिए... - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल: दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, कहा- दो स्पिनर्स को मौका देना टीम इंडिया के लिए…

7 जून से 11 जून के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला।

Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। बता दें लंदन के ओवल स्टेडियम में 7 जून से दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। भारतीय टेस्ट टीम और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम दोनों ही इस मैच को लेकर इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

वहीं हाल ही में ICC रिव्यु में दिनेश कार्तिक ने WTC फाइनल को लेकर बात की। उनका कहना था कि दो स्पिनर्स को टीम में शामिल करना टीम इंडिया का बड़ा कॉल है। साथ ही उनका कहना था कि, दोनों टीमें जसप्रीत बुमराह को जरूर मिस करेगी।

दो स्पिनर्स को एक साथ खिलाना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा कॉल- दिनेश कार्तिक 

बता दें दिनेश कार्तिक ने कहा कि, मुझे लगता है दो स्पिनर्स (अश्विन और जडेजा) को एक साथ खिलाना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा कॉल है। क्या वे सिर्फ एक स्पिन विकल्प के साथ जाएंगे और एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरेंगे। वे शार्दुल ठाकुर का इस्तेमाल करेंगे या दो स्पिनर्स के साथ जाएंगे। यह एक ऐसा सवाल है जिसके बारे में मैच के दिन कहना आसान होगा।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत दो स्पिनर्स के साथ जाता है? मुझे याद है जब वे पिछली बार इंग्लैंड गए थे तो उन्हें लगा था कि WTC फाइनल 2021 में दोनों स्पिनर्स को मौका देकर उन्होंने गलती की। शायद स्पिन को कुछ ज्यादा मदद नहीं मिली थी और दोनों ने कम गेंदबाजी की।

इसके साथ ही दिनेश कार्तिक ने कहा कि, कोई भी टीम खेल के किसी भी फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह को जरूर मिस करेगी। लेकिन भारत के पास मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे बेहतरीन बॉलर्स हैं, जिन्होंने आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस स्क्वॉड में शार्दुल ठाकुर भी हैं। मुझे यकीन है उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। वहीं चौथे गेंदबाज के तौर पर उमेश यादव या जयदेव उनादकट में से कोई एक टीम में हो सकता है।

close whatsapp