UK में एक प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ लाॅडर्स टेस्ट मैच में पहुंचने में हुई देरी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

UK में एक प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ लाॅडर्स टेस्ट मैच में पहुंचने में हुई देरी 

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जून से लाॅर्ड्स में खेला जा रहा है। 

England (Image Credit- Twitter)
England (Image Credit- Twitter)

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बस को उस समय एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट के एक समूह ने रोक लिया जब वे इस टेस्ट मैच के लिए लाॅडर्स क्रिकेट स्टेडियम रवाना हो रहे थे। बताया जा रहा है कि इन प्रदर्शनकारी समूह का नाम Just Stop Oil हैं।

तो वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा अगर स्टेडियम में टीम लेट पहुंचती है तो यह उनकी गलती नहीं होगी। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी समूह इंंग्लैंड क्रिकेट टीम के बस के सामने आ जाता है, लेकिन इसकी वजह से वे इंग्लिश टीम को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए।

बता दें कि इसके बाद टीम बस लाॅर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में पांच मिनट की देरी से पहुंची और उसके बाद खिलाड़ी चेंज करने के बाद स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

जाॅनी बेयरस्टो ने की टेस्ट टीम में वापसी

दूसरी ओर आपको 33 साल के जाॅनी बेयरस्टो के बारे में बताएं तो वह पिछले साल सितंबर में चोटिल होने के बाद से इंग्लैंड क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं। साथ ही इस चोट की वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौर पर भी वह टीम में शामिल नहीं किए गए थे।

हालांकि, तकरीबन 9 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद जाॅनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड क्रिकेट में टीम में वापसी कर ली है, और इसके बाद वह आयरलैंड के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस टेस्ट मैच में उन्होंने विकेटकीपर बेन फाॅक्स को रिप्लेस किया है।

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम:

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टोंग और जैक लीच।

close whatsapp