इंग्लैंड में अपने स्किल का टेस्ट करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं- WTC फाइनल से पहले स्कॉट बोलैंड का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड में अपने स्किल का टेस्ट करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं- WTC फाइनल से पहले स्कॉट बोलैंड का बड़ा बयान

स्कॉट बोलैंड ने कहा कि, मैं इंग्लैंड में अपने स्किल का टेस्ट करने के लिए काफी उत्सुक हूं।

Scott Boland (Photo Source: Twitter)
Scott Boland (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें यह मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। वहीं WTC फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्कॉट बोलैंड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल स्कॉट बोलैंड ने इंग्लैंड में खेलने को लेकर और अपने प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि, इंग्लैंड में अपने स्किल का टेस्ट करने के लिए वह काफी उत्सुक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह बड़ा मैच होने वाला है और उम्मीद है मैं काफी अच्छा परफॉर्म करूंगा।

पिछले दो सालों में हमारी टीम ने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है- स्कॉट बोलैंड

बता दें The Sydney Morning Herald से बातचीत करते हुए स्कॉट बोलैंड ने कहा कि, पिछले दो सालों में हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है और WTC में हम टॉप पर रहे हैं। यह एक बड़ा मैच है और उम्मीद है इससे हमें  बड़ी शुरुआत मिलेगी। मैंने सात मैच खेले हैं और अब मुझे लगता है कि मैं और बेहतर होते जा रहा हूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं इंग्लैंड में अपने स्किल का टेस्ट करने के लिए काफी उत्सुक हूं। यह बहुत ही अलग है। मैं भारत में खेलने में काफी लकी था। हालांकि भले ही परिस्थितियां मेरे अनुकूल नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जैसा खेला वह मेरे मुताबिक ठीक था।

बता दें इसके साथ ही स्कॉट बोलैंड ने WTC फाइनल के बाद होने वाले एशेज सीरीज को लेकर भी बात की। साथ ही उन्होंने बेन स्टोक्स के आक्रामक क्रिकेट खेलने पर भी अपनी राय दी। दरअसल उनका कहना है कि , हमारी टीम हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है क्योंकि हम फ्लैट सरफेस पर खेलने की आदि है।

close whatsapp