WTC फाइनल के लिए तैयार है भारतीय टीम, रोहित और विराट नई टेस्ट जर्सी में नजर आए
हाल ही में Adidas भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना है।
अद्यतन - जून 3, 2023 1:38 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला जाना है। दोनों टीमें इस शानदार फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नई टेस्ट जर्सी के साथ देखा गया।
बता दें, हाल ही में Adidas भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना है। Adidas ने भी अभी कुछ दिन पहले नई जर्सी को रिलीज किया है। टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट के लिए जर्सी लॉन्च की गई है। यह जर्सी सभी को काफी अच्छी लग रही है।
इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को इस नई टेस्ट जर्सी में देखा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की घोषणा खुद की थी कि अब मार्च 2028 तक Adidas भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर होगा। BCCI ने कहा था कि जून, 2023 से टीम इंडिया पहली बार तीन पट्टियों वाले आइकॉनिक लोगो वाली जर्सी में मैदान में दिखेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स में नई किट का डेब्यू होगा।
Virat Kohli and Rohit Sharma in the new Indian Test jersey!😍
Rate this jersey out of 10 pic.twitter.com/MkeSXBtp2H
— CricTracker (@Cricketracker) June 3, 2023
BCCI ने जो कॉन्ट्रैक्ट किया है, वो साल मार्च, 2028 तक चलेगा, यानी अगले पांच सालों तक इंडियन क्रिकेट टीमें, बस Adidas के मर्चेंडाइज़ में नजर आएंगी। इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद Adidas को गेम के हर फॉर्मेट में किट बनाने का एकाधिकार मिल गया है। हर तरह के मैच, ट्रेनिंग और ट्रैवल वियर के लिए Adidas अकेला सप्लायर होगा। महिला-पुरुष की सीनियर नेशनल क्रिकेट टीमों के अलावा ब्रांड इंडिया A पुरुष और महिला नेशनल टीम, इंडिया B पुरुष और महिला नेशनल टीम, इंडिया अंडर-19 पुरुष और महिला नेशनल टीम, उनके कोच और स्टाफ के लिए किट बनाएगी।’
भारतीय टीम ने इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अभ्यास शुरू किया
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और वहां वो जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। विराट कोहली भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।
टीम के गेंदबाज भी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया को हराना बहुत ही मुश्किल होगा। अब देखना यह है कि भारतीय टीम इस फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है।